छोटे पर्दे की सबसे ग्लैरस एक्ट्रैस हुई 32 साल की, बर्थडे पर देखें उनकी खास तस्वीरें

9/28/2017 3:19:17 PM

मुंबई: छोटे पर्दे की 'नागिन' मौनी रॉय आज अपना बर्थडे मना रही हैं। आज के दिन लता मंगेशकर और रणबीर कपूर का भी जन्मदिन होता है। छोटे पर्दे की सबसे ग्लैरस एक्ट्रैस मौनी अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू भी बेहद खास है।

 

 

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि वह खिलाड़ी कुमार अक्षय के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली हैं। फिल्म और टीवी शो के अलावा खबर है कि मौनी सलमान खान के साथ रियलिटी शो बिग बॉस होस्ट करने वाली हैं। साफ है कि इस वक्त मौनी के सितारे बुलंदियों पर है। यह सब उनकी कड़ी मेहनत और टैलेंट का ही नतीजा है।

 

 

अगर शुरुआती दौर की बात करेें तो मौनी की एक्टिंग और लुक्स के मामले में पहले से कहीं ज्यादा बदल चुकी हैं। उनके अलग-अलग स्टाइल और लुक्स की तस्वीरें अकसर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।