बिकिनी पहन समंदर किनारे मौनी रॉय की मस्ती, रेत में लेट यूं दिए पोज

12/26/2019 4:52:12 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फ्रेंड्स संग वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। मोनी अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहीहैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह समंदर किनारे चिल करती दिख रही हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में मौनी रेड कलर की बिकिनी में दिख रही हैं। एक्ट्रेस बिकिनी पहन समंदर किनारे मौज मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में वह समंदर किनारे रेत पर दौड़ती दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा-'कई बार संगीत मुझे मेरी कमर लचकाने और नाचने को मजबूर कर देता है, उस वक्त भी जब वहां पर डांस फ्लोर नहीं होता।"

मौनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की तो मौनी ने फिल्म गोल्ड से बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना'में नजर आई थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह फिल्म जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। 

Smita Sharma