पिंक बिकिनी में मौनी रॉय ने मचाया कोहराम, समंदर किनारे दिखाई दिलकश अदाएं

9/29/2019 4:39:02 PM

मुंबई: टीवी की नागिन यानि मौनी रॉय ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्‍कि अपने खूबसूरत फैशन सेंस की वजह से भी काफी पॉपुलर है। चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्‍टर्न, मौनी हर तरह के आउटफिट में बहेद ग्‍लैमरस नजर आती हैं।

इन दिनों मौनी थाइलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दरअसल, शनिवार (28 सितंबर) को मौनी 34 साल की हो गईं हैं। हाल ही में अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जोकि काफी वायरल हो रही हैं। 

सामने आईं तस्वीरों में मौनी समंदर किनारे पिंक बिकिनी में शानदार पोज देती हुई नजर आ रही हैं। बिकिनी में उनका टोन्ड फिगर और हॉट लुक देख देख आपकी सांसे थम जाएंगी। 

एक तस्वीर में वो अपनी एक फ्रेंड के साथ पानी में नहाती हुई दिख रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में खास बात देखने को मिल रही है। दरअसल, मौनी की फ्रेंड भी उनके जैसी सेम बिकिनी में दिख रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 


बता दें कि टीवी से बॉलीवुड का रुख करने वाली मौनी की आने वाली फिल्‍म 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्‍म में मौनी राजकुमार राव की पत्‍नी बनी नजर आएंगी। वह जल्‍द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्‍म 'रोमियो अकबर वॉल्‍टर' में नजर आएंगी। इसके साथ वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। 

Neha