क्रिसमस पर पति सूरज संग रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, रेड शॉर्ट ड्रेस में कतई किलर दिखीं मिसेज ''नांबियार''

12/26/2023 3:47:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय काम की भागदौड़ वाली दुनिया के बीच जिंदगी की खूबसूरत लम्हें बिताना अच्छे से जानती हैं। वह अक्सर अपने पति सूरज नांबियार और दोस्तों संग खूब एंजॉय करती नजर आती हैं। वहीं, बीते दिन मौनी ने अपने पति संग खास अंदाज में क्रिसमस का त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।


मौनी रॉय ने पति सूरज संग रोमांटिक अंदाज में क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस दौरान वह काफी बोल्ड नजर आईं।

 

रेड शॉर्ट ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स और रेड लिपस्टिक में वह बेहद किलर दिखीं और अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करती दिखीं।

बॉडीकोन ड्रेस में मौनी का फिट फिगर देखने को मिला।

वहीं, उनके पति सूरज का ब्लैक लुक देखने को मिला। वह रोशनी से जगमगाते शहर के बीच अपनी लेडीलव संग रोमांटिक टाइम बिताते दिखे।

कई तस्वीरों में सूरज अपनी पत्नी को किस करते भी नजर आए। वहीं, मौनी अपनी कातिलाना अदाएं दिखाकर फैंस का दिल चुराती दिखीं। 
 


बता दें, मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। कपल की शादी दुबई में दोस्तों और परिवारिक सदस्यों के बीच धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

Content Writer

suman prajapati