जोरों शोरों से हुई शादी पर खली पापा की कमीः मैरिज के दिन दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुईं मौनी, तस्वीर के सामने बैठ लिया आशीर्वाद

2/1/2022 1:19:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद मुंबई लौट आई हैं। हालांकि, शादी के बाद भी लगातार वह अपनी वेडिंग फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की शादी में इंडस्ट्री से गोवा पहुंचे उनके दोस्तों ने खूब रंग जमाया, लेकिन उन्हें अपने पिता की कमी इस दौरान खलती रही, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की पिता की तस्वीर के सामने दुल्हन बन बैठी की तस्वीर सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीर में मौनी रॉय मलयाली दुल्हन बनीं अपने पिता अनिल रॉय की तस्वीर के सामने बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह अपने पिता को प्यार भरी निगाहों से निहार रही हैं। जैसे कि वो उनसे अपने दिल की कोई बात कह रही है। पिता की तस्वीर के सामने बैठ एक्ट्रेस अपनी नई जिंदगी की शुरूआत के लिए आशाीर्वाद लेती दिख रही हैं।


बता दें, मौनी रॉय ने गोवा में दो रीति रिवाजों (एक मलयाली वेडिंग और दूसरी बंगाली) से शादी रचाई हैं। दोनों लुक्स में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। फैंस उनकी वेडिंग फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News