एयरपोर्ट पर दिखा मौनी का अब तक सबसे ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देख हो जाएंगे मदहोश

9/10/2018 5:31:28 PM

मुंबई: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान मौनी व्हाइट ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

उन्होंने मीडिया कैमरा के सामने स्टाइलिश लुक में पोज दिए। उनका लुक देखकर सब वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस लुक को देखकर तो हम यहीं कहेंगे कि मौनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात दे रही हैं। 

फिल्मों की बात करें तो मौनी 'गोल्ड' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। फिल्म ने अब तक 85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 'गोल्ड' के तुरंत बाद अब मौनी 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी के अलावा अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की करे तो फिल्म में मौनी रॉय नेगेटिव किरदार में होंगी।

Neha