''stranger things'' की स्क्रीनिंग पर छाईं मौनी राॅय, Latest तस्वीरों में दिखा टशन

7/1/2019 12:46:06 PM

मुंबई: रविवार रात  नेटफिल्कस की नई वेब सीरिज 'stranger things' के सीजन 3 की स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बाॅलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ने शिरकत की। स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस मौनी राॅय बोल्ड अंदाज में दिखीं।

इस दौरान मौनी व्हाइट टाॅप और ब्लैक शाॅर्ट्स में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक मौनी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

 

हेयरस्टाइल की बात करें तो मौनी ने बालों को बांधा हुआ था। फुटविअर की बात करें तो मौनी ने ब्लैक हील कैरी की थी।

 

मौनी ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। मौनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।

 

इसके अलावा मौनी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मौनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।


 

Smita Sharma