चांद का टुकड़ा बन दुर्गा पंडाल में पहुंची मौनी रॉय, साड़ी लुक में दिखीं गजब

10/13/2021 5:21:07 PM

मुंबई. आज नवरात्रि की अष्टमी है। इस दिन लोग दुर्गा मां की पूजा और कन्याओं को भोग कराते हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। अष्टमी के इस खास मौके पर एक्ट्रेस मौनी रॉय मां दुर्गा के पंडाल पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में मौनी ग्रे एंड गोल्डन साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ज्वैलरी पहनी हुई है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस चांद का टुकड़ा लग रही है।

PunjabKesari

मौनी की खूबसूरती को देख फैंस कायल हो गए हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें मौनी से पहले एक्ट्रेस काजोल भी मां दुर्गा के पंडाल गई थी। काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News