शादी की पहली सालगिरह पर पति संग मंदिर पहुंची मौनी रॉय, पूजा अर्चना कर..दोनों हाथ जोड़..कपल ने लिया भगवान का आशीर्वाद

1/27/2023 5:04:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मौनी रॉय और सूरज नांबियार बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को प्यार के पल बिताते 365 दिन पूरे हो गए हैं। जी हां, आज मौनी रॉय और सूरज नांबियार की वेडिंग एनिवर्सरी है। आज ही के दिन ये कपल शादी के बंधन में बंधा था और प्यार के पल बिताते कब एक साल हो गया पता ही नहीं चला। अपनी पहली एनिवर्सरी के मौके पर मौनी पति संग मंदिर दर्शन के लिए पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लाइक कर फैंस उन्होंने एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


मौनी द्वार शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने मंदिर पहुंचकर पति संग पूज अर्चना की और दोनों हाथ जोड़ भगवान का आशीर्वाद लिया।

मंदिर में कपल ने एक साथ पोज भी दिए। इस दौरान मौनी व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

 

वहीं उनके पति सूरज भी व्हाइट आउटफिट में परफेक्ट दिखे। एक साथ कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। 


इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में संस्कृति भाषा में कुछ प्रतिज्ञाएं लिखीं और अंत में लिखा- मैं आपके साथ जीवन की इस खूबसूरत यात्रा के माध्यम से इन सात प्रतिज्ञाओं को हमेशा निभाऊंगी.. पहली सालगिरह मुबारक हो।


फैंस मौनी के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें, मौनी और सूरज पहली बार 2019 में दुबई में मिले थे। तीन साल डेटिंग के बाद कपल ने दुबई में परिवारिक सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। कपल 27 जनवरी, 2022 को मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे।

 

Content Writer

suman prajapati