First Month Wedding Anniversary पर मौनी ने दिखाईं शादी की अनदेखी तस्वीरें,फेरों के बाद सूरज ने मिसेज नांबियर पर खूब लुटाया था प्यार

2/27/2022 12:48:06 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस मौनी राॅय ने इसी साल की शुरुआत में बिजनेसमैन सूरज नांबियर संग शादी रचाई थी। मौनी राॅय ने 27 जनवरी को गोवा में बाॅयफ्रेंड सूरज संग परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे।

कपल ने सुबह साउथ इंडियन स्टाइल में तो शाम को बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाईं। वहीं आज 27 फरवरी को कपल की शादी को 1 महीना हो गया है। इस खास मौके पर मौनी ने पति सूरज पर खूब प्यार लुटाया। मौनी ने अपनी शादी से जुड़े हर फंक्शन की तस्वीर शेयर की है।

पहली तस्वीर में मौनी के संगीत सेरेमनी की लग रही हैं।

बंगाली दुल्हन बनीं बड़ी प्यारी दिखीं मौनी राॅय

साउथ इंडियन दुल्हन

शादी के बाद पत्नी पर प्यार लुटाते सूरज

पूल पार्टी में सूरज संग झूमतीं मौनी


इन तस्वीरों को शेयर कर मौनी ने लिखा-'मैं तुमसे कैसे प्यार करती हूं?ओह, इस तरह और उस तरह। ओह, खुशी से। शायद मैं विस्तार से बता सकता हूं...प्रदर्शन? पसंद यह, औरइस तरह और अब और शब्द नहीं। " फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। '

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

काम की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जिसमें वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया लिटिल मास्टर्स' को जज करती दिखेंगी जिसमें उनके साथ रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे भी जज पैनल में शामिल हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma