Review: फैमिली ड्रामा है 'मोतीचूर चकनाचूर'

11/15/2019 12:49:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  नवाजुद्दीन सिद्दीकी की स्टारिंग फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' आज सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ एक्ट्रेस आथिया शेट्टी भी अहम किरदार निभा रही हैं। यह एक कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में मध्यवर्गीय परिवारों और बाकी किरदारों के बीच एक अच्छी केमेस्ट्री को दिखाया गया है। फिल्म के कई सीन्स ऑडियंस को गहराई में ले जाते हैं, लेकिन फिल्म में हंसाने की भी खूब कोशिश की गई है।


फिल्म में एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने अनीता नाम की लड़की का रोल प्ले किया है, जो विदेशी दूल्हे से ब्याह रचाकर विदेश में सेटल होना चाहती है। लेकिन अनीता अपना सही लाइफ पार्टनर ढूंढ नही पाती, तभी उसकी मौसी की नजर में पुष्पिंदर नाम का लड़का आता है। फिल्म में सिद्दकी पुष्पिंदर का किरदार में निभा रहे हैं, जो 40 साल के हैं। पुष्पिंदर दुबई  में काम करता है और एक कुंवारी लड़की उसे उसकी दुल्हन बनने के लिए अपनी इच्छा जाहिर करती है।


आखिर अनीता और पुष्पिंदर ब्याह के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन शादी के बाद पुष्पिंदर की नौकरी छुट जाती है। जिसके बाद उनकी जिंदगी में जोरदार तुफान आता है। फिल्म की साधारण सी कहानी को डायरेक्टर ने बहुत ही फनी बनाने की कोशिश की है। 

एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में नवाजुद्दीन और आथिया ने पुष्पिंदर और अनीता का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है। 36 साल की उम्र में पुष्पिंदर अपने अकेलेपन को दूर करने की तड़प के क्रेक्टर को वो बहुत गहराई में लेकर गए है। वहीं आथिया शेट्टी ने भी फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया है। उसने में छोटे शहर की लड़की के किरदार को बहुत ही कमाल तरीके से निभाया है। स्टार्स ने कॉमेडी और रोमांस दोनों में बहुत जबरदस्त परफोर्मेंस दी है।


कलाकारः नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आथिया शेट्टी, विभा छिब्बर और नवनी परिहार
रेटिंगः 2.5 स्टार
डायरेक्टरः देबामित्रा बिस्वाल

 

Smita Sharma