कोरोना की गिरफ्त में आए रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने किया कंफर्म

3/9/2021 1:15:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर अब तक एक्टर रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की अटकलें लगाई जा रही थी। जिससे उनके फैंस भी काफी परेशान है। लेकिन बता दें रणबीर कपूर के फैंस की उनके लिए परेशानी जायज है। हाल ही में एक्टर की मां नीतू कपूर ने खुलासा किया है कि रणबीर सच में ही कोरोना पॉजिटिव  पाए गए हैं।

 

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)



बीते सोमवार रणबीर के कोरोना पॉजिटिव की खबरों पर चाचा रणधीर कपूर ने घुमा-फिरा कर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि "मैं इस वक्त जयपुर में हूं और इस बारे में मैं आपको कुछ नहीं बता पाऊंगा।"

 

 


रणबीर के काम की बात करें तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। 

Content Writer

suman prajapati