The Matrix Resurrections के लिए मां मधु चोपड़ा ने दी प्रियंका को बधाई, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोलीं- तुमने जो न‍िष्ठा दिखाई...

12/22/2021 12:31:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। वह बहुत जल्द इंटरनेशनल स्टार किआनू रीव्स के साथ सुपरह‍िट फ्रेंचाइजी मूवी द मेट्र‍िक्स के चौथे पार्ट द मेट्र‍िक्स रिसरेक्शंस में नजर आने वाली हैं। हॉलीवुड मूवीज में काम करने को लेकर जहां उनके फैंस को उन पर काफी गर्व है, वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा को भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज है। हाल हील में मधु ने अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है और बताया है कि उन्हें प्रियंका की उपलब्धियों पर कितनी खुशी हो रही है।

 

मधु चोपड़ा ने बेटी प्र‍ियंका के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'इस उपलब्ध‍ि को पाने के लिए तुमने जो न‍िष्ठा दिखाई उसका जश्न मना रहे हैं। तुमने इस कामयाबी का हर हिस्सा कमाया है। तहे दिल से बधाई और मेट्र‍िक्स के लॉन्च और आने वाले सुनहरे भव‍िष्य के लिए शुभकामनाएं।' 


View this post on Instagram

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

प्रियंका चोपड़ा की मां का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। 

 

प्र‍ियंका की फिल्म द मेट्र‍िक्स रिसरेक्शंस की बात करें तो यह द मेट्र‍िक्स फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है। इस फिल्म में प्र‍ियंका ने सती का रोल निभाती नजर आएंगी। किआनू रीव्स जैसे इंटरनेशनल स्टार के साथ प्र‍ियंका को इस फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटड हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर यानि आज रिलीज हो रही है।

Content Writer

suman prajapati