ईशा अंबानी भी नहीं छू पाईं पटौदी पैलेस की कीमत, जानें बाकि स्टार्स के बंगले का Prize

11/20/2018 4:33:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स के पास मुंबई समेत दुनिया के कई अलग-अलग जगहों पर बंगले हैं। लगभग हर स्टार मुंबई में अपने सपनों के घर में रहता है और वहीं इनके बंगले या फ्लैट की कीमत करोड़ो होती है। वैसे भी बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में दीपवीर 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब ईशा अंबानी-आनंद पीरामल, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और कपिल शर्मा भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन कपल्स ने शादी के बाद एक साथ रहने के लिए महंगा घर खरीदे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस स्टार के पास कितना महंगा बंगला है। 


सैफ अली खान-करीना कपूर खान 


पटौदी खानदान के नवाब सैफ पटौदी पैलेस की कीमत को अंबानी भी नहीं छू पाए।  इस पटौदी पैलेस की कीमत 750 करोड़ रुपए है। 

 


ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। ईशा और आनंद मुंबई में अपने सपनों का महल बनवा रहे हैं, जिसकी कीमत 452 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घर में डायमंड रूम भी होगा। 

 

शाहरुख खान-गौरी खान 


बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर में शुमार किंग खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घर में से एक है। शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ बताई जा रही है। 

 


सोनम कपूर-आनंद आहूजा 


मई में शादी के बंधन में बंधे सोनम और आनंद का बंगला दिल्ली में स्थित है, जिसकी कीमत 173 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आनंद आहूजा का ये बंगला 3170 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। खबरों की मानें तो दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 

 

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन 


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ के बंगले का नाम 'जलसा' है। इस बंगले में अमिताभ बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं। इस बंगले की कीमत 160 करोड़ बताई जा रही है। 

 

 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा-राज कुंद्रा

शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा और राज के बंगले का नाम 'किनारा' है। यह बंगला समुद्र के किनारे है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है।

 


अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना


अक्षय और ट्विंकल का बंगला जुहू बीच के किनारे स्थित है। इस बंगले की कीमत 80 करोड़ है। 

 

 

आमिर खान-किरण राव 


साल में एक सुपरहिट फिल्म देने वाले आमिर के बांद्रा वाले घर की कीमत 60 करोड़ है। यहां वो अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव के साथ रहते हैं। 

 

 

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 


दीपवीर ने मुंबई के जुहू इलाके में एक घर खरीदा है जिसकी कीमत 50 करोड़ है। हालांकि घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है, काम खत्म होते ही ये कपल इस घर में शिफ्ट होगा।  

 


प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 


प्रियंका और निक ने भी लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की कीमत 47 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बीते दिनों इस विला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 


 

Neha