ये औरतें सदा रहती हैं जवान, एक्ट्रैसेस भी हो जाए इनके सामने FAIL

4/11/2018 5:19:33 PM

मुंबई: हर लड़की चाहती हैं कि वह जवान और खूबसूरत दिखें। आज हम आपको एेसी जगह के बारें में बताने जा रहे हैं, जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां कि लड़कियां अप्सराओं से कम नहीं हैं। खूबसूरती में ये लड़कियां दुनिया की सभी एक्ट्रैस को पीछे छोड़ देंगी। ये लड़कियां इतनी सुंदर हैं कि आप देखते रह जाएंगे। बुढ़ापा तो जैसे इनके आस-पास तक नहीं भटकता। 60 साल की उम्र में भी ये ऐसी लगती हैं जैसे कोई 20 साल की लड़की हो। यहां मां और बेटी में फर्क कर पाना मुश्किल है।

 

 

यहां कि लड़कियों की एक और बात है जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है और वो ये है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में भी गर्भधारण करती हैं। इस उम्र में मां बनने से इन्हें कोई तकलीफ नहीं होती है। 50 साल के बाद मां बनना यहां आम बात है। हुंजा घाटी में इस प्रजाति के लोगों की संख्या तकरीबन 87 हजार के पार है।

 

 

इनकी खूबसूरती का राज इनकी जीवन शैली है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आने वाली हुंजा घाटी के लोग औसतन 120 साल तक जीते हैं। इतने साल ये बिना किसी बीमारी के जीते हैं। इनकी स्वस्थ सेहत का राज इनका खान-पान है।

 

 

यहां के लोग पहाड़ों की साफ हवा और पानी में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ये लोग काफी पैदल चलते हैं और कुछ महीनों तक केवल खुबानी खाते हैं।

 


 

Punjab Kesari