ये है बॉलीवुड के वो उम्रदराज एक्टर्स जो आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज

6/7/2018 5:50:40 PM

 मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एेसे दिग्गज स्टार्स है, जो अभी तक अपने फैंस के दिलों पर राज करते है। इनमें से कई सितारें है जो अभी भी सक्रीन पर नजर आते है, वहीं कुछ काफी उम्रदराज होने की वजह से सक्रीन पर तो नहीं दिखते लेकिन फिर भी उन्होंने लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी हुई हैं। 

 

 

1. दिलीप कुमार 

दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में अपनी एक ऐसी छवि कायम की थी की जल्दी कोई उनकी कमी नही पूरी कर सकता है। दिलीप कुमार का असली नाम 'मोहम्मद युसूफ खान' है। दिलीप ने सबसे ज्यादा पुरुस्कार हांसिल कर के खुद का नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज करा रखा है। साथ ही साथ पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। दिलीप बॉलीवुड में सबसे ज्यादा उम्रदराज एक्टर में से एक हैं। दिलीप की उम्र 95 साल की हैं। लेकिन वह अपने समय में काफी दमदार एक्टर थे। 

 

 

2. प्रेम चोपड़ा


बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 82 साल के प्रेम ने अपने फ़िल्मी करियर में करीबन 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद भी उनकी पहले जैसी ठाठ-बाठ हैं। प्रेम ज्यादातर विलेन के रोल में फेमस हुए थे।

 

 

3. कादर खान


कादर खान ने बॉलीवुड में बतौर एक्‍टर, कॉमेडियन, डायरेक्‍टर और डायलॉग राइटर अपना हुनर दिखाया है। 80 साल के कादर ने कुली, मुकद्दर का सिकंदर, लवारिस, शराबी और अमर अकबर एंथनी जैसी कई ब्लाकबस्टर फिल्मों में काम किया है। कादर खान के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाना कतई आसान नहीं था। उनका बचपन काफी गरीबी में गुजरा था। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हिंदी सिनेमा जगत में कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों पर राज किया। 

 


4. सलीम खान 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सलीम अपने जमाने के जाने-माने एक्टर थे। सलीम 82 साल के है मगर वह आज भी काफी फिट हैं। 

 


5.  धर्मेंद्र


बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र हिट एक्टर्स में से एक हैं। धर्मेंद्र 82 साल के हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी वो फिल्में कर रहे हैं। इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव हैं। हाल ही में धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी, जिसमें वह फिल्मी चकाचौंध से दूर खेतों में काम करते नजर आ रहे थे। 

 


6. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अमिताभ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं। 75 साल के अमिताभ काफी फिट और एक्टिव हैं। अमिताभ को देख कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। इतनी उम्र होने के बावजूद भी अमिताभ अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 

 

 

7. जितेन्द्र


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र 76 साल के हैं। इस उम्र में भी वह काफी फिट हैं। 70-80 के दशक के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की गिनती बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में होती है। 

Punjab Kesari