कभी इस एक्टर के साथ था ''तारक मेहता... की एक्ट्रैस का अफेयर, परेशान होकर लिया यह फैसला

8/19/2017 3:59:43 PM

मुंबई: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक्ट्रैस बबिता यानि मुनमुन दत्ता के रोल को सभी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में उनके रिलेशनशिप के बारे में खबरें सामने आई है।

खबरों की मानें तो मुनमुन दत्ता बॉलीवुड के एक एक्टर अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि, यह रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नही चल पाया और उनका ब्रेकअप हो गया।

दोनों ने साल 2008 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसी साल दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। कहा जाता है कि मुनमुन के उनसे ब्रेकअप की वजह थी अरमान का गुस्सा। सुनने में तो यहां तक आता है कि वेलेंटाइन-डे पर अरमान कोहली ने मुनमुन की पिटाई तक कर दी थी।

बता दें कि हाल ही में डॉली बिंद्रा ने इन सब बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अरमान मुनमुन के साथ हमेशा गलत बर्ताव करता था।

डॉली का कहना है कि उन्होंने और उनके पति कैजादा ने मुनमुन और अरमान का रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। परेशान होकर मुनमुन को अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करानी पड़ी।