सुनील ग्रोवर की रसोई में बंदर का धावा, वीडियो शेयर कर बोले- दही ले गया

3/7/2021 1:36:13 PM

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन इंस्टा पर कोई ना कोई वीडियो शेयर कर अपने फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो उनकी उनकी रसोई का है, जहां बंदर आ जाता है।

दरअसल,सुनाल की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं सुनील की इस ओपन रसोई में एक बंदर आता है और वह जल्दी से दही उठाकर ले जाता है।

वहीं सामने खड़े सुनील हंसते हुए बोलते हैं दही ले गया।  सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-बंदर दही ले गया। फैंस सुनील के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले सुनील ग्रोवर ऑरेंज जूस और छोले कुल्चे बेचते नजर आए थे। इस दौरान के वीडियो भी सुनील ने फैंस के साथ शेयर किए थे।  

 

काम की बात करें तो  सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके किरदार डाॅ. मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी ने लोगों को खूब गुदगुदाया था। सुनील आखिरी बार वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे। सीरीज में सुनील ने अपने कॉमिक अवतार से इतर संजीदा रोल निभाते नजर आए थे। दर्शकों को सुनील का यह रूप भी खूब भाया था।  इससे पहले सुनील 'गब्बर इज बैक'  और 'भारत' जैसी फिल्मों में कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

Content Writer

Smita Sharma