कभी इस शख्स के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा करती थी मोनालिसा!

5/17/2017 10:53:00 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। मोनालिसा और उनके हसबैंड विक्रांत सिंह 'नच बलिए 8' से बाहर हो जाएंगे। वैसे मोनालिसा के पास्ट की बात करें तो उनकी लाइफ कॉन्ट्रोवर्शियल रही है।

मसलन, अपने से कई साल बड़े शख्स मदन के साथ उनके लिव-इन रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बता दें कि मोनालिसा के फेसबुक पेज पर मदन के साथ कई फोटोज पोस्ट की जा चुकी हैं। मदन के साथ ही मोनालिसा कोलकाता से मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और फिर भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख किया।

भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनने में मदन ने ही मोनालिसा की मदद की थी। मदन पहले से तलाकशुदा थे। मोना और मदन एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। हालांकि इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। रिलेशनशिप शुरू होने के लगभग 6 साल साथ रहने के बाद दोनों के बीच अनबन हुई और उनका ब्रेकअप हो गया।