Pics: पति संग अर्जुन बिजलानी के रियलिटी शो ''किचन चैम्पियन''में पहुंची टीवी की डायन

2/27/2019 4:52:16 PM

मुंबई: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी एक बार फिर रियलिटी शो 'किचन चैम्पियन' लेकर लौट आए हैं। इस शो में अर्जुन मेहमान बन कर आए स्टार्स से खाना बनवाते हैं। शो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं।

तस्वीर में मोनालिसा के अलावा अर्जुन बिजलानी, दीपिका सिंह और उनके पति विक्रांत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-'आज सुबह आप सब के साथ शूट करके काफी मजा आया।' इस दौरान सब काफी मस्ती भरे मूड में दिखे। तस्वीर के साथ उन्होंने शो के छोटे छोटे जजेस का भी शुक्रिया अदा किया।


वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोलिसा इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल नजर में डायन का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Smita Sharma