''अपहरण 2'' की स्क्रीनिंग में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, पति विक्रांत के साथ जबरदस्त अंदाज में दिए पोज

3/17/2022 1:47:36 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस वेब सीरीज 'अपहरण 2' की स्क्रीनिंग में पहुंची। इस इवेंट में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


लुक की बात करें तो मोनालिसा ऑफ शोल्डर फ्लोरल टॉप और ग्रीन साइडकट स्कर्ट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है।

मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही है।

मोनालिसा पति विक्रांत के साथ पोज दे रही है। विक्रांत नियॉन शर्ट और ब्लैक जींस में हैंडसम लग रहे हैं। एक्ट्रेस की बोल्डनेस को देख कर फैंस की सांसे थम गईं हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में नजर आने वाली है। 

Content Writer

Parminder Kaur