पति विक्रांत के साथ मोनालिसा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, एक-दूसरे को रंग लगाते हुए बालकनी में कोजी हुआ कपल

6/9/2022 10:14:40 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में मोनालिसा व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं विक्रांत येलो टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। मोनालिसा और विक्रांत एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में फिल्म 'जुग जुग जियो' का गाना 'रंगी सारी' बज रहा है। कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बता दें मोनालिसा और विक्रांत ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। हाल ही में मोनालिसा और विक्रांत शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को खूब पसंद आई लेकिन शो के विनर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रहे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News