मोनालिसा ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, विक्रांत के सीने से लग कर यूं दिए पोज

1/27/2022 10:36:35 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में मोनालिसा पीच प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं विक्रांत येलो टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। कपल का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें मोनालिसा और विक्रांत ने 2017 में शादी की थी। दोनों का प्यार शो बिग बॉस के घर पर परवान चढ़ा था और घर में ही कपल ने शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी काफी यादगार रही।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News