पिंक साड़ी में मोनालिसा ने शेयर की तस्वीरें, हाथ में गुलाब लिए एक्ट्रेस ने यूं दिए पोज

2/8/2022 7:11:43 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में मोनालिसा पिंक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने झूमके पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है।

मोनालिसा हाथ में गुलाब लिए कैमरे के सामने पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो मोनालिसा बहुत जल्द वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur