हॉट अंदाज में मोनालिसा ने मनाया क्रिसमस का त्योहर, रेड लुक की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर मचाया हंगामा

12/26/2020 12:57:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सिनेमा और टीवी की एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ अपने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो सोशल साइट्स पर आते ही तहलका मचाती हैं। बीते दिन क्रिसमस के त्योहार पर एक्ट्रेस ने एंजॉय करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मोना ने रेड आउटफिट पहन हॉट अंदाज में ये त्योहार सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोनालिसा रेड लुक में किस तरह चिल कर रही हैं।

 

इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड टॉप के साथ मिनी शॉर्ट्स, मैंचिंग शूज और ओपन हेयर्स पर रेड हेयरबेंड लगाया हुआ है।

 

इतना ही नहीं रेड लिपस्टिक और रेड नेलपॉलिश एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रही हैं। कम्पलीट लुक में हसीना का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

फैंस क्रिसमस के मौके पर मोनालिसा के इर हॉट रेड अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मोनालिसा ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर 2' में दिखाई देंगी।


 

suman prajapati