गोवा में पति संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं मोनालिसा, पिंक शॉर्ट ड्रेस में बीच किनारे दिए कातिलाना पोज

7/17/2021 4:26:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। एक्ट्रेस फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही है। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में मोनालिसा पिंक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही है। एक्ट्रेस बीच किनारे कातिलाना अंदाज में पोज दे रहे हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों को देख फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो काम की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही है। एक्ट्रेस शो में इरावती वर्मा की भूमिका निभा रही है।

इसके पहले एक्ट्रेस शो नजर और नजर 2 में दिखाई दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 

Content Writer

Parminder Kaur