ग्रीन शॉर्ट ड्रेस में गार्जियस दिखी मोनालिसा, बेड पर बैठ एक्ट्रेस ने दिलकश अंदाज में दिए पोज

5/23/2021 8:31:38 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं।


तस्वीरों में मोनालिसा ग्रीन शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी गार्जियस लग रही है।

मोनालिसा बेड पर किताब पढ़ते हुए और बैठ कर दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही है। एक्ट्रेस शो में  इरावती वर्मा की भूमिका निभा रही है।

इसके पहले एक्ट्रेस शो नजर और नजर 2 में दिखाई दी थी। जिसमें मोनालिसा ने डायन का रोल प्ले किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।  

Content Writer

Parminder Kaur