मैरून साड़ी में टीवी की डायन मोनालिसा ने दिखाई कातिलाना अदाएं, तस्वीरों पर आया फैंस का दिल

12/24/2020 3:07:36 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। बोल्ड लुक हो या फिर ट्रेडिशनल एक्ट्रेस हर अंदाज में फैंस के दिलों पर कहर ढातीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है और फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही हैं। 


तस्वीरों में एक्ट्रेस मैरून कलर की साड़ी में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की ज्वेलरी पहनी हुई है। मैरून लिपस्टिक और माथे की बिंदी उनकी लुक में और भी चार चांद लगा रही है। एक्ट्रेस इस लुक में कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैंं।

इन तस्वीरों ने फैंस की रातों की नीद उड़ा दी है। तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- "मैं भले ही परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन मैं हमेशा अपनी तरह रहती हूं।" फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों शो 'नमक इश्क दा' में काम कर रही है। इसमें एक्ट्रेस मां का किरदार निभा रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस हिंदी,बंगाली, कन्नड़ आदि भाषाओं फिल्मों और नजर , नजर 2 में भी काम कर चुकी है।

Parminder Kaur