ब्राइडल लुक से मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, दुल्हन की तरह शर्माते हुए दिए जबरदस्त पोज

2/20/2021 5:08:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाना अच्छे से जानती है। वह सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों को धड़काती रहती हैं। उनकी हर एक अदा पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने ब्राइडल लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आईए डालते हैं एक नजर एक्ट्रेस की इन तस्वीरें पर...


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेड कलर के लहंगे में दुल्हनों सी सजी नजर आ रही हैं।

 

चोली के डीप नेक से उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं, इस लुक को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है।

 

लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी, बालों पर रेड फूल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इस दौरान उनका मेकअप भी कमाल का है।

 

मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को कमप्लीट किया है। गॉर्जियस लुक में मोना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।


बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी की 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह टीवी के फेमस रिएलटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


  

Content Writer

suman prajapati