ग्रीन बिकिनी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें देख बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कनें
1/30/2022 6:14:09 PM
मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।
लुक की बात करें तो मोनालिसा ग्रीन बिकिनी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस पूल के किनारे बैठकर पोज दे रही है। मोनालिसा की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो मोनालिसा बहुत जल्द वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।