39वें बर्थडे पर मोनालिसा ने काटा केक, ब्राउन ड्रेस में गॉर्जियस दिखीं ''टीवी की डायन''

11/21/2021 5:22:08 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में मोनालिसा ब्राउन ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कानों में बड़ी-बड़ी बालियां पहनी हुई हैं।

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही हैं।

एक्ट्रेस केक काटती हुई दिखाई दे रही है और कुछ खुश लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।


काम की बात करें तो मोनालिसा बहुत जल्द 'रात्रि के यात्री' वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस समय एक्ट्रेस शो 'Ankahee Dastaan' में दिखाई दे रही हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur