रेड साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं मोनालिसा, खाट पर लेट यूं दिए पोज

12/18/2019 12:20:16 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में दिख रही हैं। लाइट मेकअप, रेड बिंदी और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

मोनालिसा कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह खाट पर लेटकर पोज दे रही हैं। मोनालिसा की खूबसूरती देख आप उनके दीवाने हो जाएंगे। मोनालिसा की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। वह भोजपुरी सिनेमा के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।।

मोनालिसा विवादित शो 'बिग बाॅस 10' में नजर आ चुकी हैं। शो में मनवीर गुजर और मनु पंजाबी की दोस्ती को काफी पसंद किया गया था। उनके ग्रुप को M3 के नाम से जाना जाता था। मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में एक डायना का किरदार निभा रही हैं।  

Smita Sharma