भोजपुरी स्टार मोनालिसा के साथ आदित्य नारायण का Kiss हो रहा है वायरल, देखें Video

5/16/2018 7:14:51 PM

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर आदित्‍य नारायण के बेटे उदित नारायण ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, लेकिन यह शुरुआत काफी ठंडी रही। इसके बाद उदित नारायण, टीवी में होस्टिंग करने से लेकर कॉमेडी करते तक नजर आए हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अपने जमाने के सुपरहिट सिंगर का यह बेटा भोजपुरी गाने भी गा चुका है। इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्‍टर आदित्‍य नारायण, भोजपुरी एक्‍ट्रैस मोनालीसा के साथ नाचते और गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खुद आदित्‍य ने ही गाया है और वीडियो में वह मोनालीसा के साथ लिपलॉक Kiss करते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की हॉटनेस के तो सभी दीवाने हैं। मोनालिसा इन दिनों अपनी बंगाली वेब सीरीज 'डुपुर ठाकुरपो' के सीजन-2 में नजर आने वाली हैं। लेकिन इन दिनों मोनालिसा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमे वो आदित्य नारायण के साथ लिपलॉक करती हुई दिखाई दें रही हैं।

इसके बाद आदित्य टीवी पर ही होस्ट के तौर पर नजर आए और अब उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं जिसमे आदित्य और मोनालिसा का रोमांस नजर आ रहा हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं आदित्य और मोनालिसा नाचते-गाते हुए काफी मस्ती कर रहे हैं। इतना ही नहीं आदित्य मोनालिसा के साथ लिपलॉक करते हुए भी नजर आए।

                                                                                  देखें Video


आदित्य और मोनालिसा का ये भोजपुरी म्यूजिक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दोनों ही लटके-झटके मारते हुए दिखाई दें रहे हैं।

Punjab Kesari