मिनी स्कर्ट में टीवी की डायन का कहर, नैट की साड़ी में दिखाई कातिलाना अदाएं

5/7/2019 12:17:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मोनालिसा ने सीरियल 'नजर' में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया है। हाल ही में इस सीरियल ने 200 एपिसोड पूरे किए। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी की गई। इस पार्टी में शो की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस पार्टी में मोनालिसा का लुक सबसे अलग था।

 

 

इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट और टॉप पहना था। इस लुक में वह काफी हॉट लग रही थी। इन बोल्ड तस्वीरों को मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। वहीं मोनालिसा ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही है। फैंस मोनालिसा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे है। 

 


बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है, टीवी इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मोनालिसा कर लिया था।

 

 

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अप्डेट्स करती रहती हैं।

 

 

मोनालिसा ने विक्रम सिंह राजपूत के साथ शादी की है।

 

 

Konika