मालदीव में मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, पूल में पति संग लिया लजीज खाने का मजा

8/24/2021 3:34:02 PM

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बाॅस फेम मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।इस ट्रिप की तस्वीरें टीवी की डायन इंस्टा अकाउंट पर शेयर कर रही हैं।

हाल ही में एक बार फिर मोनालिसा बिकनी पहनकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सामने आई तस्वीर में मोनालिसा ब्लू बिकिनी नें पूल में चिल करती दिख रही हैं।

वह अपनी कातिलाना अदाओं से हर किसी को दीवाना बना रही हैं। मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत सिंह भी काफी एंजॉय कर रहे हैं।

तस्वीर में विक्रांत ने सन ग्लास पहना हुआ है तो वहीं मोनालिसा ने बालों को दो पार्ट्स में डिवाइड करके उनमें रेड कलर के फूल लगाए हैं। कपल ने पूल में लजीज खाने का मजा लिया। 

काम की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। मोनालिसा रियालिटी शो 'बिग बॉस के सीजन 10' में नजर आ चुकी हैं। इस शो ने उन्हें हिन्दी सिनेमा में अच्छी पहचान दिलाई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma