मोनालिसा ने साड़ी लुक में करवाया फोटोशूट, एक्ट्रेस की दिलकश तस्वीरें देख लट्टू हुए फैंस

6/3/2021 10:51:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है, उसमें परफेक्ट दिखाई  देती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है।

हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सबका ध्यान खींच रही हैं।


तस्वीरों में मोनालिसा लाइट ग्रीन साड़ी में नजर आ रही है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई हैं। मेकअप और लो बन से मोनालिसा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

एक्ट्रेस के बालों में लगा गजरा उनकी खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही है। एक्ट्रेस शो में  इरावती वर्मा की भूमिका निभा रही है।

इसके पहले एक्ट्रेस शो नजर और नजर 2 में दिखाई दी थी। जिसमें मोनालिसा ने डायन का रोल प्ले किया था। जिसे खूब पसंद किया गया।  

Content Writer

Parminder Kaur