स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती दिखीं टीवी की ''डायन'', फैंस बोले ''Fire In Water''

10/9/2019 2:00:31 PM

मुंबई: भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में मोनालिसा ब्लैक बिकिनी में दिख रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में मोनालिसा स्विमिंग पूल में रिलेक्स करती दिख रही हैं।

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा-'हर एक दिन अलग होता है। आपको बस उसे जीना होता है।'

बता दें कि मोनालिसा की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है।इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। मोनलिसा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर की है। इस स्टोरी में मोनालिसा एक केक और एक कार्ड नजर आ रहा है।

स्टोरी में दिख रहे कार्ड पर मोनालिसा को जल्द ठीक होने के लिए लिखा गया है। कार्ड में लिखा है कि मोनालिसा मैंने तुमसे ज्यादा मेहनती इंसान नहीं देखा हम तुम्हें मिस कर रहे हैं जल्दी ठीक हो जाओ। साथ में एक केक और फूलों का गुलदस्ता भी नजर आ रहा है।


करियर की बात करें तो मोनालिसा काफी लंबे से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा काफी फेमस हैं। उनके गानों और फिल्मों के लोग दीवाने हैं।

मोनालिसा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन जैसे कई स्टार्स के साथ काम किया है। मोनालिसा रियालिटी शो 'बिग बाॅस 10' में नजर आईं थीं। मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल 'नज़र' में दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में वह डायन का किरदार निभा रही हैं। लोग इस सीरियल को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

Smita Sharma