इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर खुशी से झूमी मोनालिसा, ''कुड़ी नू नचने दे'' गाने पर डांस कर यूं मनाया जश्न

3/15/2022 11:17:10 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस समय एक्ट्रेस इसके जश्न में डूबी हुई है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोनालिसा 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

PunjabKesari
वीडियो में मोनालिसा पर्पल टॉप और पिंक स्कर्ट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही है। एक्ट्रेस 'कुड़ी नू नचने दे' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। मोनालिसा खुशी से झूमती हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- अपनी खुशी का इजहार करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। थैंकफुल...ग्रेटफुल...ब्लैसड... ये पांच मिलियन पूरे होने की खुशी है दोस्तों। ये मेरी ब्यूटीफुल इंस्टाफैमिली के सपोर्ट से हो पाया है। हमेशा आपसे प्यार करूंगी और इसके लिए शुक्रिया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

काम की बात करें तो मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में नजर आने वाली है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News