हम रोए, प्रार्थना की, डॉक्टर्स पर भरोसा..इलाज के पूरे एक साल बाद मां को घर लाईं मोनालिसा, बोलीं- मैं बता नहीं सकती मुझे कैसा फील हुआ

4/20/2022 5:46:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर खुद और फैमिली से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बीमारी से उभर रही अपनी मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट लिखा। मोना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-एक खुश पोस्ट…
19.04.2022 ठीक एक साल बाद मैंने अपनी माँ को इस तरह बाहर निकाला…मैं यह नहीं बता सकती कि कल मुझे कैसा महसूस हुआ…पिछला 1 साल उसके लिए बहुत कठिन साल रहा... वह अस्पताल के चक्कर लगा रही थी और फिर कुछ दिनों के लिए घर लौटीं। कोलकाता में मेरा दौरा इन सभी महीनों में मेंटली और फिजिकली काफी कठिन रहा ... हम रोए, हमने प्रार्थना की, हमें भरोसा था अपने डॉक्टर्स पर… मैं उन्हें शब्दों में धन्यवाद नहीं दे सकती…मां आप एक फाइटर हो, आप अभी भी फाइट कर रही हो। आप स्ट्रॉन्ग हो। बचपन से आप हर मोमेंट पर हमें ऐसे ही हिम्मत देते आए हो। ये समय भी बीत जाएगा। आप जल्दी ठीक हो जाओगे मां।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने बताया कि आखिरी तस्वीर पिछले साल 19.04.2021 को क्लिक की गई थी। जब मोनालिसा की मां उन्हें एयरपोर्ट ड्रॉप करने आई थीं।

 

 

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोनालिसा अस्पताल से घर लाई अपनी मां के साथ हैप्पी पोज दे रही हैं। मां के घर लौटने की खुशी को उन्होंने शब्दों में बयां किया है। 

 

मोनालिसा के इस पोस्ट पर फैंस उनकी मां के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और उनकी मां को हिम्मत दे रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati