''हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड'' सेलिब्रेशन के बीच पति विक्रांत संग मोनालिसा का लिपलाॅक, हसीन वादियों में रोमाटिंक हुआ कपल
11/21/2022 12:13:56 PM

मुंबई: भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा 21 नवंबर को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत कई सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। वहीं मोनालिसा ने अपने इस खास दिन को पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ धूमधाम से मनाया।
बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो विक्रांत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो में कपल बेड कर बैठा नजर आ रहा है। मोनालिसा के सामने चाॅकलेट केक दिखाई दे रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा पहले केक काटती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूजे को केक खिलाते हैं।
वीडियो के अंत में कपल लिपलाॅक करता दिख रहा है। विक्रांत ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड।'
हसीन वादियों में रोमांटिक हुआ कपल
इसके अलावा मोनालिसा ने भी अपने ट्रिप से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल पहाड़ों के बीच कुछ रोमांटिक पल बिताता नजर आ रहा है।
एक तस्वीर में मोनालिसा पति की बाहों में नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में कपल चाय की चुस्कियों के साथ गपशप मारता नजर आ रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
मोनालिसा ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम भी किया।वह 'बिग बॉस सीजन 10' में भी भाग ले चुकी हैं। इसके आलावा 'नच बलिए सीजन 8', 'नजर', 'नमक इश्क का' जैसे कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका के एयरस्पेस पर दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, रक्षा मंत्रालय ने कहा- 3 बसों जितना बड़ा था साइज

जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए राहत... सरकार ने एक साल के लिए बढ़ाई ऋण वसूली की अवधि

Friday special: धन की कमी से जूझ रहे हैं, आज करें ये अचूक उपाय

अदालत के साक्ष्य कक्ष से नकद और सोना चुराने का आरोपी वकील गिरफ्तार