जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देंगी मोनालिसा, बोलीं-''मैं और विक्रांत बेबी प्लानिंग कर रहे हैं

12/6/2020 11:29:01 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों शो 'नमक इश्क दा' की शूटिंग में बिजी है। इसके बाद एक्ट्रेस कोई दूसरा प्रोजेक्ट नही करने वाली है। एक्ट्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह अब बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले एक्ट्रेस सभी काम पूरे करेंगी।

PunjabKesari


मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए बताया-'मैं और विक्रांत बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। मैं अब जल्द से जल्द मां बनना चाहती हूं। शायद हम अगले साल ही फैंस को ये खुशखबरी सुना दें। मेरा और विक्रांत का परिवार अब हम दोनों पर ही दवाब बना रहा है। सब चाहते हैं कि अब हमारी जिंदगी में एक बच्चे की एंट्री हो जाए।' इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में भी बात की।

PunjabKesari


मोनालिसा ने कहा-'मेरे वजन कम होने की वजह विक्रांत हैं। मैंने लॉकडाउन में अपना 7 किलो वजन कम किया है। मैनें लॉकडाउन में घर पर जमकर वर्कआउट किया। विक्रांत ने वजन कम होने में मेरी पूरी मदद की है। बिग बॉस 10 के घर से लौटने के बाद भी मैंने अपना 10 किलो वजन कम किया था। वजन कम करने में मुझे बहुत मजा आया। वजन कम होने के बाद मेरा पूरा लुक चेंज हो गया है।' 

PunjabKesari

बता दें मोनालिसा ने हिंदी, ओड़िया, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, आदि भाषाओं की फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस बिग बॉस 10 में भी नजर आई। जिससे एक्ट्रेस को एक अलग पहचान मिली। इसके बाद मोनालिसा 'नजर', 'नजर 2' में नजर आई। जिसमें एक्ट्रेस ने एक डायन का रोल प्ले किया। अब एक्ट्रेस शो नमक इश्क दा में काम कर रही है। इससे एक्ट्रेस मां का किरदार निभा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News