अब डेडली वायरस कोरोना की गिरफ्त में आईं मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा, घर पर हुईं क्वारंटाइन
4/2/2021 11:40:02 AM
बॉलवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी लगातार इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। अब तक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आमिर खान और बप्पी लहरी जैसे सेलिब्रेटीज कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। वहीं अब बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा भी इस डेडली वायरस का शिकार हो गई हैं। इस बात की पुष्टि उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने की है।
विक्रांत ने मोनालिसा के कोरना पॉजिटिव होने की खबर पर कहा,"जी हां मोनालिसा कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उन्हें कोई लक्षण नहीं थे। वो एसिम्पटोमैटिक हैं और होम क्वारनटीन हैं। मोना घर में ही अपना इलाज करवा रही हैं। मैं UP में हूं और मोनलिसा मुंबई में अकेली हैं और अकेले ही अपना ख्याल रख रहीं हैं। मैं यहां सेफ हूं।"
बता दें, मोनालिसा इन दिनों सीरियल 'नमक इश्क का' की शूटिंग में बिजी थीं। लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।