पति के साथ बिकिनी पहन मस्ती करती नजर आईं मोनालिसा, साथ में क्लिक की सेल्फी

1/19/2018 2:11:40 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दुबई में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की हॉट और बोल्ज तस्वीरे फैंस के साथ शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में मोनालिसा ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए पति के साथ बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह कातिलाना अदाओं के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

वैसे मोनालिसा अक्सर सोशल साइट पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में भी उनका लुक फैंस के दिलों में आग लगा देने वाला है। 

बता दें कि दोनों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-10' 18 जनवरी 2017 को शादी की थी। इनके फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो मोनालिसा और विक्रांत ने पहली बार 2009 में 'दूल्हा अलबेला' फिल्म में साथ काम किया था।

फिल्म काफी रोमांटिक थी। इसी फिल्म के सेट्स पर दोनों की दोस्ती हो गई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद ये कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। करीब 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी कर ली। लगभग एक साल बाद दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्‍म ‘पाकिस्‍तान में जयश्रीराम’ में नजर आने वाली है। ये फिल्म बिहार में 26 जनवरी को रिलीज होगी।