एकता कपूर के लाडले को ''ड्रामेबाजी'' करते देखना चाहती हैं मोना सिंह, देखें वीडियो

3/4/2019 4:52:57 PM

मुंबई: फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर सेरोगेसी से एक बेटे की मां बनी हैं जिसके बाद उन्होंने बड़ी ही धूमधाम से अपने बेटे का नामकरण सेरेमनी को सेलिब्रेट किया था। इस सेरेमनी में पूरी टीवी इंडस्ट्री ने शिरकत की थी। एकता  ने अपने बेटे का नाम रवि रखा है। हाल ही में एकता के बेटे रवि की एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रवि मोहना सिंह के साथ दिख रहा है।

वीडियो में मोना एकता के बेटे को अपनी गोद में लेकर उसके साथ काफी मस्ती कर रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को एकता शूट कर रही थीं। उनको वीडियो बनाते देख मोना कहती हैं-'आप अभी भी शूट कर रहो? बस हो गया आज का एपिसोड।' इतना ही नहीं मोना एकता के लाडले से बातें करती दिख रही हैं। वे रवि से बोल रहा हैं कि आपकी मम्मी कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। आप भी बड़े हो कर ड्रामा करना। मोना की यह बात सुन कर एकता जोर से हंसने लगती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Maaasi love !!

A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on Mar 3, 2019 at 3:05am PST

मोना के वर्कफ्रंट वह इन दिनों वेब सीरिज 'कहने को हमसफर हैं' में काम कर रही हैं। इस वेब सीरिज में उनके साथ रोनित रॉय और गुरदीप कोहली मुख्य किरदार में हैं। 

Smita Sharma