प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा पर फैमिली ने खूब लुटाया प्यार, Mom TO Be एक्ट्रेस को बुरी नजर से बचाने के लिए बहन ने किया ये काम

6/13/2022 3:11:29 PM

मुंबई: 'कुमकुम भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा टेली वर्ड के क्यूट कपल है। विन्नी अरोड़ा इस समय प्रेंग्नेंट हैं और अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेस को खूब एंजाॅय कर रही हैं।  

कपल शादी के करीब 6 साल बाद मां बनने जा रही विन्नी अपने इस खूबसूरत फेस के हर पल को कैमरे में कैद कर रही हैं। कपल इसी साल जुलाई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।

जहां एक तरफ धीरज ने पत्नी की देखभाल के लिए अपने शो कुमकुम भाग्य को अलविदा कह दिया है। वहीं वहीं विन्नी की फैमिली भी होने वाली मां पर लाड़-प्यार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। विन्नी ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में माॅम टू बी एक्ट्रेस मां, बहन और अपने बेट के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो विन्नी रेड कलर की फ्लोरल ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस ड्रेस में वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

कुछ तस्वीरों में विन्नी जहां फैमिली संग पोज दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में विन्नी की बहन एक्ट्रेस को बुरी नज़र से दूर रखने के लिए उनकी बहन एक रस्म पूरी कर रही हैं जो कि होने वाली मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।

विन्नी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

2 अप्रैल को विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

धीरज और विन्नी पहली की मुलाकात 2009 में टीवी सीरियल 'स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। दोनों को साथ काम करते वक्त एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 7 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली थी।

 

Content Writer

Smita Sharma