प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल की हुई ऐसी हालत, गर्म पानी का सेक लेते हुए बोलीं-''अगर आपको पता है.

12/20/2023 1:18:13 PM

मुंबई: कहते हैं मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है लेकिन मां बनना इतना आसान भी नहीं होता। प्रेगनेंसी के दौरान औरतों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उल्टी, सिरदर्द, चक्कर, चेहरे पर रैशेज इसके अलावा शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा परेशानी पैरों में सूजन आने की वजह से झेलनी पड़ती है। बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर भी प्रेग्नेंसी की इसी मुश्किल से जूझ रही हैं।

इस बात की जानकारी खुद शीतल ठाकुर ने दी। हाल ही में, उन्होंने अपने सूजे हुए पैरों की एक तस्वीर शेयर की, जो हर मां बनने वाली महिला की कॉमन प्रॉब्लम होती है। शीतल ठाकुर ने अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से एक तस्वीर साझा की। फोटो में उनके पैर दिखाई दे रहे थे जो सूजे हुए लग रहे थे।

थोड़ी राहत के लिए उन्हें अपने पैरों को गर्म पानी में भिगोते हुए देखा गया था। अपनी प्रेग्नेंसी की रियलिटी के एक पार्ट के रूप में पैरों में सूजन से पीड़ित होने की तस्वीर के ऊपर शीतल ने एक हैशटैग जोड़ा जिसका अर्थ है- 'यदि आपको पता है, तो आप जानते हैं।'

2 दिसंबर 2023 को शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां पोस्ट की थीं। इसके लिए उन्होंने एक खूबसूरत ग्रीन कलर की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस पहनी थी और नेचुरल हेयर व सॉफ्ट मेकअप के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था।

विक्रांत मैसी और शीतला ठाकुर साल 2022 के फरवरी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma