फेंटी ब्यूटी लॉन्च में पहुंची Mommy To Be रिहाना,  क्राॅप टाॅप में 7 महीने प्रेग्नेंट सिंगर ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

3/16/2022 2:49:37 PM

लंदन: पाॅपस्टार रिहाना इन दिनों अपने प्रेग्रेंसी पीरियड को खुलकर एंजाॅय कर रही हैं। रिहाना उन हसीनाओं में से हैं जो प्रेग्रेंसी में भी बोल्ड अंदाज में एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक कैरी कर रही हैं। फिर चाहे उनका फैशन वीक के डियोर में ट्रांस्पेरेंट ड्रेस में एंट्री करना हो या फिर पब्लिक प्लेस में बिकिनी कैरी कर स्पाॅट होना। प्रेग्नेंट रिहाना के हर लुक ने सबका ध्यान खींचा।

वहीं अब एक बार फिर Mommy To Be रिहाना ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया। रिहाना हाल ही में फेंटी ब्यूटी लॉन्च में पहुंची। इस दौरान 34 साल की हसीना ने एक बार फिर लाइम लाइट बटोरी।

इस दौरान रिहाना फुल स्लीव पीकबू क्रॉप टॉप और फ्लोर-लेंथ कॉलम स्कर्ट में स्टनिंग दिखीं।

7 महीने की प्रेग्नेंट रिहाना ने बेबी बंप पर स्लिवर कलर की एक पतली सी चेन बांध रखी थी जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रही थी। रिहाना ने यहां स्टाइलिश अंदाज में बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

रिहाना बाॅयफ्रेंड  A$AP Rocky  के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। फरवरी में रिहाना ने प्रेग्रेंसी को लेकर खुलासा किया था। रिहाना और रॉकी के रोमांस की अफवाहें दो साल पहले आई थीं। रिहाना और रॉकी के प्यार का किस्सा सिंगर का हसीन जमील से ब्रेकअप के तुरंत बाद ही सुर्खियों में था। 


 

Content Writer

Smita Sharma