प्रेग्नेंसी में कभी कत्थक तो कभी योगा कर रही हैं मोहिना कुमारी, पद्मासन से लेकर सूर्यनमस्कार करते हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

3/11/2022 2:05:46 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही अपने पहले बच्चा का स्वागत करेंगी। प्रेग्रेंसी के दौरान मोहिना अपना खूब ध्यान रख रही हैं।  वहीं अब प्रेग्रेंट मोहिना की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ योगा करती दिख रही हैं।

प्रेग्रेंसी के दौरान योग को मां और शिशु दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ऐसे में मोहिना ने भी बाकी बी-टाउन हसीनाओं के तरह  प्रेगनेंसी में योगा किया।

पहली तस्वीर में मोहिना पश्चिमोत्तानासन करती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह हनुमानासन कर रही हैं।

इसके अलावा सूर्य नमस्कारपद्मासन करते हुए मोहिना अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

इससे पहले मोहिना ने एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में प्रेग्नेंट मोहिना कत्थक करते नजर आ रही हैं।  मोहिना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वहएमी मेली के सॉन्ग' आई एम वुमन' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हर जगह सभी मजबूत, संवेदनशील, उग्र, प्यार करने वाली और पोषण करने वाली महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

View this post on Instagram

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

मोहिना ने 19 फरवरी को अपनी प्रेग्रेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीरों में वह पति और ससुराल वालों के साथ पोज देती दिखीं थीं।  बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह ने सुयश रावत से 14 अक्टूबर, 2019 को शादी की थी। सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं और मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई थीं। इनकी शादी में पीएम मोदी भी शिरकत किए थे।


 

Content Writer

Smita Sharma