प्रेग्नेंसी में खुद को खूब पैंपर कर रही हैं बिपाशा बसु, ब्लू फ्लेयर्ड ड्रेस में सैलून के बाहर हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

9/18/2022 3:54:14 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने बीते महीने इस गुड न्यूज को शेयर किया था। इसके बाद से ही ये कपल चर्चा में बना हुआ है। प्रेग्नेंसी की अनाउंमेट के बाद बिपाशा अक्सर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

प्रेग्नेंसी की अनाउंमेट के बाद बिपाशा को कभी भी स्पाॅट नहीं किया गया ऐसे में फैंस उनकी पब्लिक अपीयरेंस के लिए काफी बेताब था। वहीं अब फैंस की ये इच्छा भी पूरी हो गई है।

हाल में बिपाशा को सैलून के बाहर देखा गया। इस दौरान Mom To Be एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक देखने को मिला।  लुक की बात करें तो प्रेग्नेंट बिपाशा ब्लू फ्लेयर्ड ड्रेस में दिखीं।

उन्होंने इस ड्रेस के साथ क्रीम कलर का लेस श्रग पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। इस दौरान बिपाशा ने व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे। माॅम टू बी बिपाशा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। 

गौरतलब है कि बिपाशा और करण ने कुछ समय की डेटिंगे के बाद अप्रैल 2016 में सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने शादी के 6 साल बाद 16 अगस्त 2022 में  प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।

 

 

Content Writer

Smita Sharma