पिंक ड्रेस में चबी डाॅल सी दिखीं Mommy-To-Be आलिया भट्ट, बड़ी सी स्माइल से यूं छिपाई थकान

9/14/2022 10:56:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आलिया इस समय अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस को एंजाॅय कर रही हैं। इस फिल्म में उनके पति रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन जैसे स्टार्स भी हैं। शादी से लेकर बैक-टू-बैक हिट देने तक आलिया अब मदरहुड लाइफ में एंट्री करने की खबरों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari

माॅम टू बी एक्ट्रेस की पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी पर फैनबेस की नजर है। उनकी हर एक झलक सोशल मीडिया सेंसेशन बन रही है।आलिया इस समय भी खूब काम कर रही हैं। इसके साथ ही वह प्रेग्नेंट महिलाओं को खूब फैशन गाॅल्स भी दे रही हैं।

PunjabKesari

आलिया का घर से बाहर निकलना और प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप को फ्लाॅन्ट करना फैंस के लिए आम बात है। एक बार फिर आलिया ने अपने लुक के फैंस को इंप्रेस किया। मंगलवार रात आलिया को  उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर देखा गया।

PunjabKesari

इस दौरान आलिया पिंक गाउन में गाॅर्जिस दिखीं। नो मेकअप लुक में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। प्रेग्नेंट आलिया भट्ट एक दम चबी गर्ल यानि गोल-मटोल गुड़िया सी लगी। ऐसा लग रहा था कि नए Trimester में आने की वजह एक्ट्रेस का कुछ वजन बढ़ गया है। फैंस आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद भी 'ब्रह्मास्त्र' तेज रफ्तार से धुआंधार कमाई कर रही है।

PunjabKesari

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने मंगलवार (13 सितंबर) को सभी भाषाओं में करीब 12.75 से 13.75 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया। इसी के साथ फिल्म  5 दिनों में 150.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

PunjabKesari

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News